राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2022-23

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

RSMSSB Exam Calendar 2022-23 PDF

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2022 23 में जो जो परीक्षाएं आयोजित करवानी है। उसकी समय सारणी 24 जनवरी 2022 को प्रकाशित की है, जो विद्यार्थी कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2022 की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें बोर्ड द्वारा यह सूचित कर दिया गया है, कि कंप्यूटर टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा मई एवं जून माह में आयोजित कराई जानी तय की गई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड विभाग द्वारा इस वर्ष कुल 11 परीक्षाएं करवाई जाएगी। जिनमें से यह निम्न परीक्षाएं है, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती, प्रयोगशाला सहायक, कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी, पशुधन सहायक, तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार, वनपाल, वनरक्षक, सुपरवाइजर, महिला अधिकारिता, कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक ग्रेड सेकंड।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा कैलेंडर 2022-23

Exam Name Exam Date
सहायक जनसंपर्क अधिकारी 24 अप्रैल 2022
कनिष्ठ अभियंता 7, 8, व 9 मई 2022
ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा मई 2022
कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मई/जून 2022
प्रयोगशाला सहायक 4 जून 2022
कनिष्ठ अभियंता, कृषि अभियांत्रिकी 18 व 19 जून 2022
पशुधन सहायक जुलाई
तहसील राजस्व लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार सितंबर
वनपाल, वनरक्षक अक्टूबर
सुपरवाइजर, महिला अधिकारिता नवंबर
कनिष्ठ सहायक एवं लिपिक ग्रेड सेकंड दिसंबर

विभाग द्वारा सभी अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है, कि जिन परीक्षाओं की समय सारणी ऊपर दी गई है।यह सभी तिथियां विभाग द्वारा बदली भी जा सकती है।

उक्त सभी परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा। नवीनतम एवं अद्यतन सूचनाओं की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करें।

 

RSMSSB Exam Calendar 2022-23 PDF

RSMSSB Exam Calendar 2022-23 Download PDF

Sharing Is Caring: