Rajasthan Assembly Election 2023 – हाल ही में राजस्थान में चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते भाजपा ने अपनी दो लिस्ट जारी करके एक और 124 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी 76 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करी है। इसके चलते ही बसपा भी राजस्थान में अपने प्रत्याशी उतारती नजर आ रही है। बसपा ने राजस्थान में चार और प्रत्याशी उतार दिए हैं जिसके बाद बसपा के प्रत्याशियों की संख्या 24 पहुंच गई है। इस बार बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के सचिव रहे रामलाल चौधरी को सांगानेर से टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है और वहीं दूसरी और बांदीकुई में बसपा ने अपने पुराने प्रत्याशी को ही दोबारा टिकट दिया है।
यदि हम बांदीकुई की बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने बांदीकुई से शुरुआत में भवानी सिंह गुर्जर को ही टिकट दिया था परंतु आपसी मतभेद के बाद 21 अक्टूबर को बसपा ने अपना निर्णय बदला और भवानी सिंह गुर्जर के स्थान पर उमेश शर्मा को बांदीकुई से बसपा का प्रत्याशी बना दिया लेकिन अब फिर से बसपा ने उमेश शर्मा की जगह भवानी सिंह गुर्जर को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। हाल ही में बसपा ने राजस्थान में चार प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं उन में बांदीकुई से भवानी सिंह गुर्जर, कोटपूतली से प्रकाश चंद सैनी, रामगढ़ से दीवान चंद और सांगानेर से रामलाल चौधरी शामिल है।
Rajasthan Assembly Election 2023
नीचे दी गई लिस्ट में आप बसपा के द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भरतपुर | गिरीश चौधरी |
आमेर | मुकेश शर्मा |
कामां | शकील खान |
महुआ | बनवारी मीणा |
टोडाभीम | राम सिंह मीणा |
सपोटरा | कल्लू उर्फ विजय |
गंगापुर सिटी | रंगलाल मीणा |
नीमकाथाना | गीता सैनी |
हिंडौन | अमर सिंह बंसीवाल |
बांदीकुई | भवानी सिंह गुर्जर |
सादुलपुर राजगढ़ | मनोज न्यांगली |
धौलपुर शहर | रितेश शर्मा |
नगर | खुर्शीद अहमद |
नदबई | खेमकरण तौली |
करौली | रविंद्र मीणा |
खेतड़ी | मनोज घुमरिया |
डीग-कुम्हेर | हरिओम शर्मा |
तिजारा | इमरान खान |
बयाना रूपवास | मदन मोहन भंडारी |
दौसा | रामेश्वर गुर्जर |
बानसूर | मुकेश यादव |
सांगानेर | रामलाल चौधरी |
रामगढ़ | दीवान चंद |
कोटपूतली | प्रकाशचंद सैनी |