KTM ने 2022 KTM 390 RC लॉन्च कर दी है जानिए क्या है कीमत

0
15180
KTM ने 2022 KTM 390 RC लॉन्च कर दी है जानिए क्या है कीमत
KTM ने 2022 KTM 390 RC लॉन्च कर दी है जानिए क्या है कीमत

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं।आज के इस आर्टिकल में हम KTM द्वारा इंडिया में KTM RC 390 का जो 2022 मॉडल लॉन्च किया गया है। उसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं। कि KTM 390 RC के इस नई मॉडल में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।

हाल ही में KTM इंडिया ने भारत में KTM RC 390 का 2022 मॉडल लॉन्च किया है।जिसकी एक्स शोरूम कीमत ₹3,14,000 हो गई है। कंपनी ने KTM की इस मॉडल के स्टाइल में काफी बदलाव करके नई फीचर्स दिए हैं। और अब KTM 390 RC की जो सेफ्टी है वह जबरदस्त हो गई है।

जैसा कि आप सभी जानते हैं।KTM जो कि Bajaj Auto की सब्सिडियरी कंपनी है।साल 2022 में कंपनी ने भारत में KTM RC 390 लॉन्च कर दी है। जिसके नए मॉडल की एक्स शोरूम कीमत ₹314000 रखी गई है।जो की पुराने मॉडल के मुकाबले ₹36000 ज्यादा है। केटीएम ने दावा किया है। की RC 390 के स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं।और इस बाइक का परफॉर्मेंस भी पहले से ज्यादा बेहतर है।बाइक का जो चेहरा है, उसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। जिसके चलते यह KTM 390 RC बाइक काफी अलग नजर आ रही है।

जाने क्या क्या बदला है KTM 390 RC में

2022 KTM RC 390 मॉडल में फ्रंट साइड में एलईडी लाइटिंग दी गई है। नए हेडलैंप के साथ एलईडी इंडिकेटर दिए गए हैं।वहीं कंपनी ने इस बार पुराने मॉडल में जहां इंडिकेटर्स लगे होते थे।वहां रियर व्यू मिरर लगा दिए हैं आपको यह बता दें, इसी प्रकार के बदलाव कुछ समय पहले केटीएम आरसी 200 स्पोर्ट बाइक में भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा इस बाइक को नए कलर और साइड के  फेयरिंग की डिजाइन के साथ पेश किया गया है। आपको नई केटीएम 390 आरसी के साथ 13.7 लीटर का फ्यूल टैंक और नया डिजाइन किया हुआ पिछला हिस्सा मिलता है।

इन नए फीचर्स के साथ आया KTM 390 RC का नया मॉडल

एक नई KTM 390 RC में जो नए फीचर्स दिए गए हैं। वह ग्लोबल मॉडल से लिए गए हैं। केटीएम ने आरसी 390 में नया ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, कॉर्नरिंग एबीएस, क्विक्शिफ्टर, टीएफटी डिस्पले और मल्टीफंक्शनल स्विचगियर शामिल हैं।यदि KTM 390 RC के टेक्निकल पार्ट की बात की जाए तो वह लगभग पुरानी बाइक के समान ही है।बाइक में BS6 मानकों वाला 373 सीसी सिंगल सिलेंडर कूल्ड इंजन के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स से लैस इंजन 9000 आरपीएम पर 42.9 बीएचपी ताकत और 7000 आरपीएम पर 37 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।भारत में नई KTM RC 390 का मुकाबला कावासाकी निंजा 300 और TVS अपाचे RR310 से होने वाला है।KTM ने 2022 KTM 390 RC लॉन्च कर दी है जानिए क्या है कीमत

RRB NTPC Previous Year Paper PDF